G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव में अचानक गिरे पेड़ के नीचे दबकर अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी शिवराम का 55 वर्षीय पुत्र संतोष सैनी घर से किसी काम जे लिए निकला था। तभी घर के समीप लगा पेड़ अचानक उसके ऊपर गिरने से नीचे दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share