G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गाँव के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार जालौन जनपद के उरई थानां क्षेत्र के कोच गाँव निवासी रददी पाल का 55 वर्षीय पुत्र राज कुमार बाइक पर सवार होकर फ़तेहपुर अपनी रिस्तेदारी में आ रहा था।

जब उसकी बाइक राधा नगर थाना क्षेत्र के त्रिलोकीपुर गाँव के समीप पहुँची तभी रोड से निकला अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया घटना की सूचना स्थानियो ने फोन कर सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share