G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज सैकड़ो कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह चौहान एवं शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भारतीय रेसलर विनेश फोगाट को ओलंपिक खेलों में फाइनल तक पहुंचने के बाद अयोग्य घोषित करने को साजिश करार देते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। प्रस्तुत ज्ञापन में विनेश फोगाट को फाइनल से बाहर करने को एक गहरी साजिश बताते हुए कहा गया कि देश जानता है कि महिला खिलाडियों द्वारा एक सांसद के खिलाफ यौन उत्पीडन की आवाज उठाने पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ परंतु निष्पच्छ जांच न कर औपचारिकता निभाते हुए चार्ज सीट दाखिल की गई जिसका ट्रायल न्यायालय द्वारा संज्ञान लेकर किया जा चुका है।

जिसके कारण भाजपा सरकार द्धारा सुनियोजित तरीके से साजिश करते हुए विनेश फोगाट को फाइनल मैच में अयोग्य घोषित कर बाहर किया गया। ज्ञापन में महा महिम राष्ट्रपति से अनुरोध किया गया कि इस साजिश का पर्दा फाश कराया जाय जिससे विनेश फोगाट को न्याय मिल सके। ज्ञापन देने में मुख्य रूप से प्रशांत शुक्ला नगर अध्यक्ष बिंदकि, विबेक शुक्ला, कादिर अली, राशिद सिद्दीकी, सैयद सहाब अली, आशीष तिवारी, शिवम अग्निहोत्री, हम्माद हुसैन, अरविंद पाल, सुभम यादव, मो. अकरम, रेखा पासवान, अमित श्रीवास्तव, शावेज अंसारी, शाहरुख खान, मो. अतीक, नजमी कमर, कमल मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share