उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के सिधांव गाँव के समीप ट्रक और ट्रेलर की आपस मे भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार लखनऊ जनपद के बंथरा थानां क्षेत्र के औरांवां गाँव निवासी मोती लाल का 30 वर्षीय पुत्र भोले जो ट्रक चालक है। आज वह रायबरेली जनपद के लालगंज थानां क्षेत्र के कस्बे से ट्रक पर सवार होकर बाँदा जनपद कबरई गिट्टी लेने जा रहा था। जब उसकी ट्रक ललौली थानां क्षेत्र के सिधांव गाँव के समीप पहुँची तभी ट्रेलर से उसकी ट्रक की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक चालक भोले गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share