उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के रिठवाँ गांव में सन्दिग्ध अवस्था में नव विवाहित ने घर के अन्दर ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रिठवाँ गांव निवासी रवि नारायन उर्फ रजोल की 22 वर्षीय नव विवाहिता पत्नी शोभना ने संदिग्ध अवस्था में घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे बांदा जनपद के पिलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव निवासी मृतिका के चाचा गणेश प्रसाद मिश्रा ने बताया हमारी भतीजी की शादी 23 नवंबर 2023 को रवि नरायन उर्फ रजोल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालीजन बाइक और एक लाख रुपयों की मांग किया करते थे। मांग पूरी न होने पर हमारी भतीजी को ज़हरीला पदार्थ खिलाफ कर उसकी हत्या कर दी है। 3 दिन पूर्व उसके साथ मारपीट की गई थी जिसका समझौता महिला थाने में हुआ था। ससुराल वाले उसको अपने साथ लेकर चले आए थे। उसके बाद फिर मारपीट कर उसको ज़हरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!