G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चक्की नाका के समीप बाइक सवार को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी शिव भवन का 25 वर्षीय पुत्र कुलदीप बीती रात बाइक पर सवार होकर किसी काम से मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गया था।

तभी उसकी बाइक को बोलेरो ने टक्कर मार दिया। बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं वहीं उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share