G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बकेवर थाना क्षेत्र के मेघनपुर मजरे दुबेपुर गांव के समीप अनियंत्रित साइकिल सवार बृद्ध की नहर की बम्बी में गिरकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मेघनपुर मजरे दुबेपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम रतन का 68 वर्षीय पुत्र कैलाश नारायन जो गांव-गांव साइकिल से घूम कर लोगों का इलाज किया करता था। घर से वह साइकिल पर सवार होकर लोगों का इलाज के लिए निकला था। तभी गाँव के समीप रास्ते में उसकी साइकिल अनियंत्रित होकर नहर की बम्बी में गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई, ग्रामीणों ने हादशे की जानकारी परिजनों को दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share