उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार पेड़ से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राधा नगर मोहल्ला निवासी सुदीन मंडल का 30 वर्षीय पुत्र विपिन बीती रात बाइक पर सवार होकर असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव जा रहा था।

जब वह राधा नगर थाना क्षेत्र के रमवाँ गांव के समीप पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना स्थानियों ने सरकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share