G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात के कुशल पर्यवेक्षण में सड़क दुर्घटना को कम किए जाने के लिए यातायात प्रभारी लाल जी सविता एवम यातायात पुलिस द्वारा जनपद के ट्रैक्टर ट्राली पर रिफलेक्टर टेप लगवाया गया। इसके साथ ही दो पहिया वाहन पर बिना हेलमेट, बिना नम्बर प्लेट लगे वाहन, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, चार पहिया वाहन पर बिना सीट, नशे में हालत में वाहन चलाने वाले को ब्रिथ एनालाइजर से चेकिंग कर एवम नाबालिक द्वारा वाहन चलाने वालो पर कार्यवाई करते हुए, आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। और यातायात प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गई। पीए सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों को प्रसारित कर आम जन मानस को जागरूक किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share