उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रहीमापुर सानी गांव में घर गिरने से मलवे में दबकर बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रहीमापुर सानी गांव निवासी सूरजभान का 8 वर्षीय पुत्र कुलदीप उर्फ सनी घर पर अकेला था तभी घर भरभरा कर उसके ऊपर गिर गया। जिसके मलवे में दबकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टपार्टम हाउस पहुंचे मृतक के चचेरे भाई फूलचंद ने बताया कि बीती शाम घर के सभी लोग खेतों में काम करने गए थे। और मृतक सनी घर पर अकेला था तभी मकान गिर गया, जिसके मलवे में दबकर इसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share