G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में घर के अंदर छात्रा को ज़हरीले साँप ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह की 11 वर्षीय पुत्री खुशबू घर पर थी। तभी उसको ज़हरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई, तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे अमृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया। वही पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे मृतक के पिता ने बताया कि हमारी बेटी कक्षा 8 की छात्रा थी। घर में काम करते समय उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया पहले उसे हरदो स्वास्थ केंद्र लेकर गए। वहाँ से जिला अस्पताल लेकर आते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share