G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में घर के अंदर छत पर खेल रही बालिका सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी साबिर की 5 वर्षीय पुत्री घर की छत पर खेल रही थी।

तभी वह खेलते समय सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर बच्ची का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share