उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाने की पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में घटित चोरी की घटना से सम्बधित आरोपी को चोरी के माल सहित गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया। 10 अगस्त को गंगा पुल अधिकारी स्टोर इन्चार्ज संजीव कुमार सिंह पुत्र मणिन्द्र सिंह निवासी गाजीयाबाद मोहन नगर जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 50 वर्ष ने थाने पर तहरीरी दिया कि वाइस्तवा आरोपीगण द्वारा गंगा भिटौरा मे UPSBC के अन्तर्गत ADYCON COMPANY द्वारा कराये जा रहे पुल निर्माण का सामान चोरी कर लिया गया है। सूचना के आधार पर थाने में मु0अ0सं0 138/24 धारा 303(2) बीएनएसएस बनाम वाइस्तवा श्याम शुक्ला के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाई में आज थाना पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर एक आरोपी श्याम शुक्ला को गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर चोरी गया सम्पूर्ण माल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आरोपी श्याम शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share