उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के कमालपुर गाँव में 9 अगस्त को प्रातःकाल लगभग 07:30 बजे सर्पदंश तथा थानां क्षेत्र के रहिमापुर सानी गाँव मे सांयकाल 05:00 बजे वर्षा के कारण कच्ची कोठरी गिरने से हुई जनहानि की घटनाओं में दैवीय आपदा सहायता राशि की कार्यवाई की जा रही है। आपको बताते चले कि थानां क्षेत्र के कमालपुर गांव में प्रातःकाल लगभग 07:30 बजे रमेश पुत्र शिवशंकर को खेत में काम करते समय सर्प ने काट लिया, जिसके कारण रमेश को इलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मृत्यु हो गयी। मृतक का पोस्टमार्टम करा लिया गया।

वही थानां क्षेत्र के रहिमापुर सानी गाँव में सांयकाल लगभग 05:00 बजे सूरजभान पुत्र जगरूप के पक्के मकान से लगी हुई आगे की तरफ स्थित कच्ची कोठरी वर्षा के कारण गिर गयी, जिसमें सूरजभान के नाबालिग पुत्र कुलदीप उम्र लगभग 10 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।

मृतक कुलदीप का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। दोंनों जनहानि की घटनाओं में दैवीय आपदा शासनादेश के अनुसार मृतक के परिजनों को तत्काल अनुमन्य अहेतुक सहायता धनराशि उपलब्ध कराने की कार्यवाई की जा रही है। जिसकी जानकारी उप जिलाधिकारी सदर फतेहपुर ने प्रेस नोट जारी कर दिया।

खखरेरू थाना क्षेत्र के हकीमपुर खंतवा गांव में अतिवृष्टि के कारण कच्चे मकाने की छत गिरने से बुजुर्ग महिला अनवरी पत्नी शाह मोहम्मद उम्र लगभग 72 वर्ष के बाल-बाल बचने व मलबे में दबने से आई मामूली चोट की खबर प्राप्त हुई। जिलाधिकारी द्वारा उक्त घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए घायल बुजुर्ग महिला का हाल-चाल जानने एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने हेतु राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों को मौके पर भेजा गया। तहसीलदार खागा जगदीश सिंह द्वारा स्थानीय लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक के साथ मौके पर जाकर क्षतिग्रस्त मकान के क्षति का आंकलन किया गया। अतिवृष्टि के कारण कच्चे मकान की एक तरफ से छत गिर गयी है, मकान की आंशिक क्षति हुई है और घायल महिला सामान्य चोटिल हुई है। प्राथमिक उपचार के पश्चात महिला का स्वास्थ्य अब ठीक हैं। घायल महिला के रहने हेतु उनके पास उनका दूसरा पक्का मकान भी है तथा उनके रहने की कोई समस्या नही है। राज्य आपदा मोचन निधि से अतिवृष्टि के कारण कच्चे मकान की आंशिक क्षति होने पर नियमानुसार अनवरी पत्नी शाह मोहम्मद को राहत सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाई की जा रही है। जिसकी जानकारी अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के द्वारा प्रेस नोट जारी कर दी गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

