उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की धाता पुलिस ने अंर्तजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन मोटर साइकिल बरामद करते घटना का खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी खागा के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध अपराध नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान में सदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग के दौरान आज धाता पुलिस द्वारा थानां क्षेत्र के कुल्ली गाँव निवासी लाल जी के 23 वर्षीय दीपक कुमार, धाता थानां क्षेत्र सैदपुर गाँव निवासी बद्री प्रसाद केवट के 35 वर्षीय मूलचन्द्र,

धाता थानां क्षेत्र के कस्बे के मजीजगंज मोहल्ला निवासी मुन्ना कोरी के 33 वर्षीय पुत्र विकेश कोरी, कौशाम्बी जनपद के कड़ाधाम थानां क्षेत्र के घड़ियालीपुर गाँव निवासी चन्द्र किशोर के 32 वर्षीय पुत्र बलराम उर्फ बल्लू को रात्रि में गिरफ्तार करते हुए थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध स. 127/24 धारा 303(2) बीएनएस (वाहन चोरी) का खुलासा करते हुए घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल व जनपद के अन्य घटनाओ में चोरी गयी कुल 3 अदद मोटर साइकिल आरोपीयो के कब्जे से बरामद की गई है।

बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2),318(4),336(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी व विधिक कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपीयो को न्यायालय रवाना किया गया है। गिरफ्तार आरोपीयो का आपराध एक लंबा आपराधिक इतिहास है इन सभी आरोपी पर फतेहपुर कौशांबी इलाहाबाद चित्रकूट जनपदों में तीन दर्जन से भी अधिक विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।

यह पेशेवर अपराधी हैं आरोपीयो को धाता थाना अध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय एवं उप निरीक्षक अरुण कुमार यादव उप निरीक्षक प्रशिक्षु अनुराग मौर्या , हेड कांस्टेबल राजेश कुमार सिंह , कांस्टेबल कुशपाल सिंह
कांस्टेबल अनिल कुमार रात्रि में तलाशी के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share