G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चक्की नाका के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार किशोर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के मुशवापुर गांव निवासी राजेश का 17 वर्षीय पुत्र सत्यम गांव निवासी मुकेश के 20 वर्षीय पुत्र पिंटू के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से शहर आ रहा था।

जब उसकी बाइक कुंवरपुर चक्की नाका के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर पीछे बैठा सत्यम घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share