उत्तर प्रदेश फतेहपुर और बांदा बॉर्डर पर बने यमुना नदी के पुल से एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला ने कूद कर आत्महत्या कर लिया है। वृद्ध महिला ने बीमारी से तंग आकर जान देने की बात मृतक महिला के पुत्र राकेश कुमार के द्वारा पुलिस को बताई गई है। फतेहपुर और बांदा बॉर्डर पर यमुना नदी में बने पुल से वृद्ध महिला ने छलांग लगा दिया।

जिसका अभी तक कुछ पता नहीं चला। वृद्ध महिला रामकली पत्नी रामखेलावन निषाद ग्राम चकला थाना चिल्ला जिला बांदा की रहने वाली है। वही उसका बेटा राकेश निषाद ने बताया कि बहुत दिन से तबीयत खराब चल रही थी।

आज सुबह करीब 10 बजे दवा कराने के लिए चिल्ला आई हुई थी। और ज्यादा समय बीत जाने के बाद घर नहीं पहुंची तो तलाश करने लगे। और रिश्तेदारों के पास भी गए पर नहीं मिली। तलाश करने के बाद चिल्ला पुल से आ रहे थे।

तभी चिल्ला की तरफ मां के चप्पल और डंडा एक जगह रखे मिले। वहीं राकेश निषाद ने चिल्ला थाना में तहरीर दिया है। जिसके आधार पर चिल्ला पुलिस गोताखोरों के साथ यमुना नदी में तलाश कर रही है। पूरा दिन बीत जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। वही यमुना नदी बाढ़ में है, जिससे ढूंढना मुश्किल हो रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

