उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में तीन दिनों से गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, किन्तु अभी खतरे के निशान से नीचे है। आज प्रातः 6:00 बजे भिटौरा गेज स्थल पर गंगा नदी का जलस्तर 100.30 मी० दर्ज किया गया है। गंगा व पाण्डु नदियों के किनारे स्थित गांवों में बाढ़ का जोखिम एवं बाढ़ से प्रभावित होने वाले जन-मानस के बाढ़ से बचाव व राहत प्रबन्धन हेतु जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) डॉ० अविनाश त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी बिन्दकी, अपर उपजिलाधिकारी, फतेहपुर-प्रथम प्रभाकर त्रिपाठी व तहसीलदार बिन्दकी, नायब तहसीलदार व राजस्व निरीक्षक तथा क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा ग्राम पंचायत आशापुर के मजरे जाड़े का पुरवा तथा अभयपुर ग्राम पंचायत के मजरे बिन्दकी फार्म व सदनहा में जाकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया गया।

क्षेत्र में खेतों में अभी नदी का जल भराव नही है तथा आवासीय परिक्षेत्र भी बाढ़ से सुरक्षित हैं। गांव में ग्रामीणों द्वारा चिन्हित ऊँचे स्थल जहाँ पर बाढ़ आने के उपरान्त बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों द्वारा बाढ़ शिविर बनाया जाता है उस स्थल को देखने के साथ-साथ बेहतर बाढ़ प्रबन्धन व साफ-सफाई हेतु अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), फतेहपुर द्वारा वहां मौजूद उपजिलाधिकारी बिन्दकी, तहसीलदार बिन्दकी तथा नायब तहसीलदार को निर्देशित किया गया साथ ही उनके द्वारा स्थानीय स्तर पर चिन्हित नावों, नाविकों, तैराकों एवं गोताखोरों एवं बाढ़ से जीवन रक्षक उपकरणों की उपलब्धता के बारें में भी जानकारी प्राप्त की गयी।

समस्त ग्रामीणों को बाढ़ आने पर क्या करें व क्या न करें के बारें में भी निरीक्षण के दौरान उपरोक्त अधिकारियों द्वारा जानकारी प्रदान की गयी और यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार की सहायता हेतु जनपद में जिलाधिकारी कार्यालय में 24×7 बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित है, जिसका सम्पर्क नम्बर-05180 298632 व मोबाइल नम्बर-9454417876 है, किसी भी व्यक्ति द्वारा आवश्यकता पड़ने पर कभी भी सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है

और नदियों का जलस्तर व बाढ़ हेतु ड्यूटी पर तैनात किये गये अधिकारियों/कर्मचारियों के बारें में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आवश्यकतानुसार बाढ़ के दृष्टिगत उचित सुविधा की उपलब्धता, शिकायत एवं सुझाव हेतु भी सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!