उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल पड़े अधेड़ को पूर्व विधायक के पुत्र ने अपने वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम प्रताप का 55 वर्षीय पुत्र रामबरन किसी काम से शहर आया था।

तभी उसको कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल अवस्था मे रोड किनारे पड़ा था।

जिसकी जानकारी स्थानीय पूर्व विधायक आनंद लोधी के पुत्र अक्षय लोधी को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share