उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के भदबा गांव में मामूली विवाद के चलते भाई-भौजाई ने मारपीट कर पति-पत्नी को घायल कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई पुलिस ने घायल अवस्था में दोनों को इलाज और मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचा, जहाँ डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भदबा गांव निवासी बलवंत का 35 वर्षीय पुत्र राजकुमार और उसकी 29 वर्षीय पत्नी सालती देवी को मामूली विवाद के चलते भाई-भौजाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल अवस्था मे थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत किया तो पुलिस ने घायलो को इलाज व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलो का इलाज कर रहे है। वही जिला अस्पताल में घायल की पत्नी सालती देवी ने बताया हम लोग कुछ दिनों के लिए प्रयागराज गए थे। वहाँ से वापस जब घर लौटे तो घर मे लगा अमरूद के पेड़ से किसी ने कच्चे बहुत सारे अमरूद तोड़कर फेंक दिया था।

हमारे पति ने कहा किसने कच्चे अमरूद तोड़ डाले बस इसी बात को लेकर हमारे जेठ और देवर झगड़ा करने लगे और अपनी औरतों से मारने को कहा तो भाई जीतू उर्फ सुनील उसकी पत्नी राम कली व राम करन की पत्नी संगीत और जय करन की पत्नी जावित्री ने हमला कर हमारे पति राज कुमार को मारने पीटने लगे।

पति को बचाने पहुँचे तो हमको भी मारपीट दिया। जिससे हम दोनों पति-पत्नी घायल हो गए है। पुलिस से शिकायत किया तो पुलिस यहां इलाज के लिए लेकर आई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!