G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा आजाद नगर मोहल्ले में बीती रात सो रहे युवक को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे,

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बा आजाद नगर मोहल्ला निवासी गुलाब का 28 वर्षीय पुत्र रवि कुमार बीती रात घर में सो रहा था।

तभी उसको सोते समय किसी ज़हरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसने अपने परिजनों को दिया। तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share