G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के बसफरा गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया।

जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसफरा गांव निवासी रामानंद का 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार बीती रात ई-रिक्शा पर सवार होकर अपने घर जा रहा था।

जब रिक्शा उसके गांव के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार विनय कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा गाँव के समीप हुआ जिससे घटना की जानकारी परिजनों को हुई।

तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए जहानाबाद स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share