G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में युवक ने मानसिक तनाव के चलते अधिक मात्रा में नींद की दवा खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

परिजनों को जानकारी हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव निवासी मुनई सिंह का 21 वर्षीय पुत्र सुधीर ने मानसिक तनाव के चलते घर में रखी नींद की दवा को अधिक मात्रा में खा लिया। जिससे कुछ समय पश्चात उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई।

तुरंत उसको इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईमटी रोहित व पायलट अजय यादव के साथ उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share