G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सोहन गांव निवासी रामचंद्र यादव का 24 वर्षीय पुत्र नितिन यादव कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गाँव किसी काम से गया था।

तभी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।

वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share