उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पुलिस चौकी के समीप दो बाइको की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां भर्ती कर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के असती गांव निवासी स्वर्गीय शहीद का 50 वर्षीय पुत्र असलम अपने 20 वर्षीय पुत्र आजम के साथ किसी काम से बीती रात शहर आया था।

जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।

हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त मुकर पहुंचे और घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share