उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला के कालकन रोड पर स्थित फजलुर रहमान इंग्लिश स्कूल में स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें स्कूल की तिरंगा रैली ज्वालागंज से होते हुये निकाली गयी जिसमे स्कूल के बच्चे स्वतन्त्रता सेनानी बनकर रैली में भाग लिये जिसमे वह आकर्षण का केंद्र बने रहे। स्कूल में व्रक्षारोपण का भी कार्यक्रम हुआ

और जीवन के लिए पौधे लगाने की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाये गए अभियान “मेरी माटी मेरा देश” की भी प्रेरणा देते हुये शपथ दिलाई गयी उक्त कार्यक्रम के अतिथियों में

भाजपा नगर अध्यक्ष संजय मोदनवाल, राधेश्याम हायरण, सभासद संजय लाला सभासद हुमायूँ, सभासद आरिफ गुड्डा राम जी श्रीवास्तव डा० दुर्गा, शिवप्रसाद,

इरशाद, अरविंद कुमार गुप्ता (बऊवा), सुनील कुमार गुप्ता, खलील खान, शाह हुसैन, शोएब खान, शमीम, हाफिज़ अफ़ज़ाल आदि उपस्थित रहे।

जिसमे प्रबन्धक मो० नसीम खान ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share