उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखन्क एवं जिलाधिकारी के आदेश में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर आगामी रक्षा बन्धन पर्व के अवसर पर जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु 14 अगस्त से 19 अगस्त तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में आज सहायक आयुक्त (खाद्य) देवेन्द्र पाल सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 06 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये गये।

अस्वास्थ्यकर अवस्था में भण्डारित लगभग 70 किलोग्राम छेना मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया एवं 25 कि०ग्रा० अरारोट अपमिश्रक को मिलावटी की आंशका के दृष्टिगत जब्त किया। खाद्य प्रतिष्ठान जिनके नमूना जाच हेतु संग्रहित किये गये। 1. शरद स्वीट हाउस, प्रो० असरफ अली, कोर्रा सादात, फतेहपुर से 2 नमूना (अरारोट अपमिश्रक एवं छेना मिठाई) संग्रहित तथा अस्वास्थ्यकर अवस्था में भण्डारित लगभग 70 किलोग्राम छेना मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया गया एवं 25 कि0ग्रा0 अरारोट अपमिश्रक को मिलावटी की आंशका के दृष्टिगत जब्त किया।

2. शिव भजन स्वीट हाउस, प्रो० शिवभजन, रामपुर थरियॉव से 02 नमूना (बूंदी लड्डू एवं बर्फी) संग्रहित। 3. तेज सिंह, किराना स्टोर, सेमर मजरे टीकर, फतेहपुर से मैदा का एक नमूना संग्रहित। 4. धर्मेन्द्र मिष्ठान भण्डार, प्रो० धर्मेन्द्र सिंह, हसवाँ, फतेहपुर से खोया का एक नमूना संग्रहित। समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने, व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये।

इस मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-1. देवेन्द्र पाल सिंह एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार, सिद्धार्थ कुमार, महेन्द्र कुमार यादव, धीरज कुमार दीक्षित एवं पूजा गुप्ता उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!