उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सहेली गांव में घर के अंदर अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहेली गांव निवासी प्यारेलाल के 55 वर्षीय पुत्र मुकेश लोधी ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर संदिग्ध अवस्था में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब शव को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!