उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गाँव की मोड़ के समीप दो बाईकों की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देवराजपुर गांव निवासी अरविंद का 12 वर्षीय पुत्र अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव की मोड पर पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए खागा कोतवाली क्षेत्र में स्थित हरदो सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share