उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर व शंकर पुरवा गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।अनुसार थाना क्षेत्र के मुत्तौर व शंकर पुरवा गाँव के बीच 40 दिन पूर्व लगभग 65 वर्षीय अज्ञात महिला को अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना राहगीरो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे थे, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!