उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील परिसर के सभागार कक्ष में जिलाधिकारी इंदुमती व पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें फरियादियों की लगभग 21 दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्रों में लगभग एक दर्जन से अधिक प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण किया गया। और शेष शिकायतों को गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।खागा तहसील परिसर के सभागार कक्ष में सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की आयी शिकायतों को मौके पर निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती इंदुमती ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की लगभग 254 शिकायतें प्राप्त की गयी है।

जिसमें से मौके पर लगभग 14 प्रार्थना पत्रों को निस्तारण किया गया है। और उन्होंने बताया कि इस शेष 240 फरियादियों की शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।तथा उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में सबसे अधिक प्रार्थना पत्र राजस्व, पुलिस व जल निगम से सम्बन्धित पायी गयी ।और पूर्व में लाम्बित शिकायतों को पुलिस व राजस्व टीम के माध्यम से तत्काल निस्तारण करने हेतु आदेशित किया।

वही पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने बताया कि पुलिस से सम्बंधित मामलों को त्वरित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के आदेश दिए। और कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों को राजस्व टीम के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। इस मौके पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित पुलिस विभाग के समस्त थानों के थानाध्यक्ष एवं अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!