उत्तर प्रदेश फतेहपुर जनपद के बिंदकी थाना क्षेत्र के चौडगरा मार्ग के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी निवासी पेल्लु का 22 वर्षीय पुत्र सुल्तान ई-रिक्शा पर यात्री लेकर चौडगरा जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक से खुद को बचाने के प्रयास में उसका रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शे पर सवार संदीप कुमार व सुल्तान गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसा गाँव के समीप हुआ। जिससे घटना की जानकारी परिजनों को हुई। और परिजनों ने इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस को दिया।

मौके पर पहुंची सरकारी 108 एंबुलेंस से तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए गोपलगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एंबुलेंस कर्मचारी सुशील कुमार व दीपक कुमार की निगरानी में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस कर्मचारी सुशील कुमार व दीपक ने दोनो घायलों को सकुशल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!