उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के देवलान गांव के समीप सोमवार की सुबह मवेशी से टकराकर वरिष्ठ पत्रकार घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। वही घटना की जानकारी मिलने पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह सहित कई पत्रकार अस्पताल पहुंचकर साथी का हाल जाना। जानकारी के अनुसार एक दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता व फतेहपुर प्रेस क्लब के महामंत्री प्रमोद श्रीवास्तव सोमवार की सुबह लगभग दस बजे बाइक से रक्षाबंधन के पर्व पर आवश्यक कार्य से बबेरू जा रहे थे। जैसे ही वह देवालान गांव के निकट पहुंचे। वैसे ही सड़क पार कर रहे मवेशी से बाइक टकरा गई। जिससे वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद श्रीवास्तव घायल हो गए। जिन्हे तत्काल निजी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर फतेहपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष नागेन्द्र प्रताप सिंह, महेश सिंह, हरीश शुक्ला, विनोद मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, इलियास खान, विक्टर राबर्ट, रानू मिश्रा, उस्मान खान, लाल खान ने अस्पताल पहुंचकर घायल पत्रकार साथी का हाल जाना।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

