उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र में स्थित नवबस्ता गंगा घाट पर नवरात्रि के समापन पर मूर्ति विसर्जन होना है इस बात को ध्यान में रखते हुये आज साम जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से नवबस्ता गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

एवम संबंधित ज़िम्मेदारों को शासन द्वारा निर्गत मानको को पूर्ण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए भी गए। इस मौके पर जिले के मुख्य विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी खागा व क्षेत्राधिकारी खागा के साथ साथ अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

By

Share
Share
error: Content is protected !!