फतेहपुर। बकेवर थाना क्षेत्र के कपरिया ऊसर गाँव में युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली वहीं दुर्गन्ध आने पर तीन दिन बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार कपरिया ऊसर गांव निवासी अच्छेलाल निषाद के 45 वर्षीय पुत्र राम विशाल निषाद पत्नी रामप्यारी के 15 दिन पूर्व घर से चले जाने के बाद वह अकेला रहता था। सूत्रों द्वारा पता चला है कि तीन दिन पूर्व राम विशाल ने घर के अंदर फांसी लगा लिया था। दुर्गन्ध आने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने गांव वालों की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पड़ोसी रामू ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share