उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चूरियानी गांव के समीप दो बाइको की आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सामियाना गांव निवासी स्व. कल्लू का 19 वर्षीय पुत्र कुलदीप बाइक पर सवार होकर कहीं किसी कम से जा रहा था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के चूरयानी गांव के समीप पहुंची तभी सामने से आई दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share