उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के बमहिया गांव में महिला ने परिवारिक कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनी को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बमहिया गांव निवासी अटल की 25 वर्षीय पत्नी गीता देवी ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया।

कुछ समय पश्चात जब उसकी हालात बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। जिससे घर मे हड़कम्प मच गया तुरन्त उसको इलाज के लिए थरियांव स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रामानंद व पायलेट सुमित के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share