उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर चलती बाइक से महिला कूद गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमराहटा गांव निवासी मनोज कुमार की 27 वर्षीय पत्नी शालू देवी अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर मलवा थाना क्षेत्र के डगरिया गांव अपने मायके जा रही थी। तभी रास्ते में पति-पत्नी के बीच दोनों में विवाद हो गया तो शालू देवी चलती बाइक से कूद गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गम्भीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share