G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्से पर सवार पति-पत्नी दोनो घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव निवासी स्वर्गीय सुखलाल के 50 वर्षीय पुत्र जयशंकर की 45 वर्षीय पत्नी राम श्री अपने पति के साथ ई-रिक्शा पर सावर होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ला अपने मायके भाई को राखी बांधने आ रहा थी। जब उसका रिक्शा थाना क्षेत्र के सहिमापुर गांव के समीप पहुंचा। तभी रिक्सा अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे रिक्से पर सवार पति-पत्नी दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों का इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share