उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थांरियांव थानां क्षेत्र के कस्बे के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक पर पीछे बैठी महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार असोथर थानां क्षेत्र के कस्बा निवासी अजय कुमार की 30 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी थरियांव थानां क्षेत्र के नथनपुर गाँव अपने भाई को राखी बांधने आई थी।
3 tere 3
आज सुबह उसका भाई छेदी लाल पुत्र स्व. माता दीन बहन को बाइक पर सवार कर उसको उसके घर छोड़ने जा रहा था। जब बाइक थरियांव कस्बे के समीप थी तभी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी निर्मला देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

