उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के ग्राम सौंरा नेशनल हाइवे 2 पर बुधवार की दोपहर बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से दंपति घायल हो गए। वहीं दूसरा बाइक सवार अन्य वाहन से टकराकर घायल हो गया। घायलो दाम्पति को सरकारी एम्बुलेन्स से और दूसरे बाइक सवार को पीआरवी 112 ने अपने निजी वाहन से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने दम्पति को भर्ती कर दूसरे को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के गांव रमइया थाना बिधनू निवासी सिद्दीक अहमद का 30 वर्षीय पुत्र सलमान अपनी 28 वर्षीय पत्नी आमना व दो वर्षीय पुत्र के साथ आमना को लेकर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा पत्नी के मामा के यहां आया था।

वापस लौटते समय जैसे ही यह लोग नेशनल हाइवे 2 पर सौंरा के समीप पहुंचे। तभी बाइक सवार को बचाने में वह अनियंत्रित होकर बाइक गिरकर दोनों घायल हो गए। वहीं दूसरी बाइक सवार जमुना प्रसाद पुत्र स्व. राम प्रताप 55 वर्ष निवासी सौंरा अन्य वाहन से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

जिसे मौके पर मौजूद पीआरवी 112 ने अपने सरकारी वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर जाँच के उपरांत जमुना प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। उधर घायल दंपति को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

