उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के औंग थाना क्षेत्र के करचलपुर गाँव के समीप रेलवे लाइन पार करते महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार करचलपुर गांव निवासी अवध नारायण सिंह की 48 वर्षीय पत्नी किरन सिंह मंगलवार की दोपहर किसी काम से रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी अचानक ट्रेन आ गई जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share