उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की औंग पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में घटित बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को दो मोटर साइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस, चार मोबाइल व 1200/- रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के नेतृत्व में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 22 अगस्त को थाना औंग पुलिस द्वारा मु0अ0स0 96/2024 धारा 303 (2) बी.एन.एस के आरोपीयो को जरिये मुखबिर सूचना पर कानपुर नगर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के 37 बी मोहल्ला मकड़ीखेड़ा निवासी सोहनलाल निषाद का 19 वर्षीय पुत्र जतिन निषाद, कानपुर नगर जनपद के महाराजपुर थानां क्षेत्र के घाघूखेड़ा गाँव निवासी रामगोपाल का 19 वर्षीय पुत्र अंकित, जनपद व थानां क्षेत्र के सैमसी गाँव निवासी भूपसिंह परिहार के 20 वर्षीय पुत्र शिवम सिंह, जनपद व थानां क्षेत्र के डिबियापुर गाँव निवासी वीरपाल के 21 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश को एक अदद चोरी की मोटर साइकिल संख्या UP78GR5178 , एक अदद मोटर साइकिल नम्बर UP78FV5356 सीज शुदा धारा 207 एमवी एक्ट, एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, जामा तलाशी में कुल 04 अदद मोबाइल व 1200 रुपये के साथ थानां क्षेत्र के आशापुर गाँव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमें मे धारा 317 (2) बी.एन. एस व 3/25 आर्म्स एक्ट की बढोत्तरी करते हुए गिरफ्तार आरोपीयो को विधिक कार्यवाई के साथ न्यायालय रवाना किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share