G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बनरसी गांव के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटरा गांव निवासी चुन्नीलाल का 30 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से गाजीपुर थाना क्षेत्र के बनरसी गांव आया था।

तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना फोन कर सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share