उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिदंकी कोतवाली क्षेत्र के खुरमाबाद गांव में छत से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खुरमाबाद गांव निवासी 54 वर्षीय विजय सिंह बुधवार की सुबह अपने घर की छत से अचानक नीचे गिर गए। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजनो ने उसे कानपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ गुरुवार की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया परिजन रो-रो कर बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

