G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थानां क्षेत्र के चितौरा गाँव के समीप रोड पार कर रहे बृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे बृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया परिजनों को जानकारी हुई तो उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कोरांई गाँव निवासी स्व. राम औतार का 55 वर्षीय पुत्र जय सिंह किसी काम से पैदल थानां क्षेत्र के चितौरा गाँव गया था।

तभी वहां रोड पार करते समय उसको बाइक सवार ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे जय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share