उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के छोटे लालपुर सरकंडी गाँव में बीती रात छत पर किशोर का पैर फिसला और वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छोटे लालपुर सरकंडी गाँव निवासी भूरा का 17 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र बीती रात अपने घर की छत पर सोने के लिए गया था।

तभी छत पर बारिस की वजह से काई लगी होने से भूपेंद्र का पैर फिसला और वह छत से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share