G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र की चौकी नौबस्ता अन्तर्गत नौबस्ता गंगा घाट में स्नान करते समय चार लोग डूब गए। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गयी। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक युवकों की तलाश जारी है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भखन्ना गांव निवासी अरविंद पाल, आलोक मौर्य, शोभित विश्वकर्मा व संजय मिश्रा आदि लोग नौबस्ता गंगा घाट में स्नान करते समय डूब गए। जिसमें से अरविंद पाल व आलोक मौर्य स्थानीय लोगों की मदद से सकुशल बचा लिया गया। और शोभित विश्वकर्मा व संजय मिश्रा की गोताखोरों की मदद से जाल डालकर निकालने हेतु प्रयास किया जा रहा है। वही बताया जा रहा है कि सुबह चारों दोस्त भखन्ना गांव से घरों में बिना बताए नौबस्ता गंगा स्नान करने गये हुए थे। वहां पर पहुंच कर चारों लोग नहा रहे थे। तभी स्नान करते समय पानी के तेज बहाव में चले जाने के कारण एक एक कर डूबने लगे। आस-पास के लोगों ने डूबने की सूचना पर बचाव में जुट गए। दो लोगों को किसी तरह बचा लिया गया। लेकिन शोभित विश्वकर्मा उम्र लगभग 18 वर्ष व संजय मिश्रा उम्र लगभग 17 वर्ष डूब गए जिनकी तलास में खबर लिखी जाने तक गोताखोरों की मदद से अभी भी तलाश जारी है।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया कि खागा थाना क्षेत्र के भखन्ना गांव से चार लड़के गंगा स्नान करने आये हुए थे। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गयी। जिसकी डेड बॉडी अभी नही मिली है। और गोताखोरों की मदद से प्रयास किया जा रहा है। और उन्होंने बताया कि डूबने वालों में से एक युवक भोला बाग थाना सैनी जनपद कौशांबी का था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share