उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के भवानी सिंह का पुरवा में परिवारिक कलह के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत खराब होने पर कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भवानी सिंह का पुरवा निवासी राम कुमार कुशवाहा के 24 वर्षीय पुत्र अजय कुशवाहा ने शुक्रवार की शाम घरेलू कलह के चलते जहर खा लिया। कुछ समय बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल जहानाबाद सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत ठीक न होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई शिव सिंह ने बताया कि उसके भाई का पत्नी सोनी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। शादी 2023 में हुई थी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share