G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के खनसेनपुर गाँव में शनिवार की सुबह सब्जी विक्रेता का शव दुकान पर ही संदिग्ध अवस्था में लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल कर रही है। वही भाई ने हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार खनसेनपुर गावं निवासी स्व. रामकृपाल अवस्थी का पुत्र प्रकाश चंद्र अवस्थी घर के बगल में ही किराए की दुकान लेकर सब्जी बेचने का काम करता था। बताते हैं कि आज सुबह उसका शव फांसी पर लटका दुकान से बरामद हुआ। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई प्रदीप चंद्र अवस्थी ने बताया कि उसके भाई की हत्या की गई है। हालांकि उसने किसी पर आरोप नहीं लगाया। शक जाहिर कर बताया कि रात में खाना खाने के बाद वह घर से टहलने के लिए निकला था, उसके बाद वापस नहीं आया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share